हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

'मैं कुछ भी कर सकती हूँ' के सीजन 3 को आरईसी द्वारा स्पॉन्सर
तारीख 13-09-2018

आरईसी लिमिटेड, भारत के विद्युत क्षेत्र का प्रमुख वित्तपोषक, ने पॉपुलेशन फाऊंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई), दिल्ली आधारित एक जनसंख्या अनुसंधान एवं एडवोकेसी संगठन के साथ दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रम ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ के तीसरे सीजन के लिए साझेदारी की है।

एडुटेन्मेंट शो के भावी सीजन में हम डॉ. स्नेहा माथुर (मीनल वैष्णव द्वारा अभिनयकृत) की कहानी का पक्ष देखेंगे, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के संदेश को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण के मुद्दों के अलावा हमारे आस-पास में स्वच्छता परिपाटियों से संबंधित मामलों के निवारण को बताया गया है।

10 करोड़ के लिए समझौता ज्ञापन पर आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. पी.वी.रमेश की उपस्थिति में आरईसी के एस.एन.गायकवाड़, कार्यकारी निदेशक (सीएसआर) तथा पीएफआई के पूनम मुटरेजा, कार्यकारी निदेशक द्वारा हस्ताक्षर किया गया।

"अपने संदेश के माध्यम से लाखों लोगों के दिलों को छूने,  और विद्युतीकरण के माध्यम से देश को बदलने में अपनी भूमिका के संबंध में सुशोधित एवं कुशल पटकथा के कार्य के बीच समानताएं न रखना मुश्किल है। श्री रमेश ने कहा कि, हम दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो के लिए साझेदारी करने के लिए बेहद गौरान्वित महसूस कर रहे हैं।

बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा भी सह-प्रायोजित सीरियल को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मिस्टर फिरोज़ अब्बास खान द्वारा लिखित, निर्देशित और प्रस्तुत किया गया है और इस शो के 50 देशों में 400 मिलियन से अधिक दर्शक हैं।

कंपनी के बारे में:

आरईसी लिमिटेड (पूर्ववर्ती नाम रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन कारपोरेशन लिमिटेड), एक नवरत्न सीपीएसई, भारत में विद्युत क्षेत्र का वित्तपोषण करने वाले मुख्य प्लेयरों में से एक है और विद्युत क्षेत्र की संपूर्ण महत्वपूर्ण श्रृंखला के लिए ऋण प्रदान करता है।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 08/05/2026 - 05:38 PM
  • आगंतुकों की संख्या :