हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी की सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल द्वारा 'एमपी पावर ट्रांसमिशन पैकेज - II लिमिटेड', एसपीवी प्रोजेक्ट को मेसर्स अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड को सौंपा गया।
तारीख 01-11-2021

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में एनबीएफसी नवरत्न सीपीएसयू,की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), ने 01 नवंबर 2021 को जबलपुर मेंट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए गठित परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) 'एमपी पावर ट्रांसमिशन पैकेज-II लिमिटेड' को  मेसर्स अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड को  सौंप दिया।

मेसर्स अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड मध्य प्रदेश सरकार के इंट्रा स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट और आरईसीपीडीसीएल, बिड प्रोसेस कोऑर्डिनेटर की सफल बोलीदाता रही है।

एसपीवी को श्री टी.एस.सी. बोष  ईडी और संयुक्त सीईओ, आरईसीपीडीसीएल ने श्री विवेक सिंगला, अध्यक्ष, मेसर्स अदानी ट्रांसमिशन लिमिटेड सौंपा गया। इस अवसर पर श्री सुनील तिवारी, प्रबंध निदेशक, एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, श्री किरण गोपाल वास्का आईएएस, प्रबंध निदेशक, एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड  श्री हरिहरन, अपर सीईओ आरईसीपीडीसीएल तथा आरईसीपीडीसीएल, एमपीपीटीसीएल और मेसर्स अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिसूचित मानक बोली दस्तावेजों और दिशानिर्देशों के अनुरूप ट्रांसमिशन डेवलपर्स के चयन के लिए टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के माध्यम से मेसर्स अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड का चयन किया गया था।

इस परियोजना में 2736 एमवीए की संचयी पारेषण क्षमता के संबद्ध 18 पावर सब-स्टेशनों के साथ 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के लगभग 870 किलोमीटर का निर्माण शामिल है। मेसर्स अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड द्वारा 24 महीनों में कार्यान्वित की जाने वाली यह परियोजना मध्य प्रदेश में बिजली आपूर्ति की स्थिति में समग्र सुधार की सुविधा प्रदान करेगी।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 21/03/2026 - 07:19 PM
  • आगंतुकों की संख्या :