हमारा अनुसरण करें : facebook twitter linkedin Instagram Youtube
REC Limited

मीडिया लाउंज

आरईसी द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के साथ 200 मिलियन यूरो समझौते पर हस्ताक्षर
तारीख 13-08-2018

आरईसी लिमिटेड, राज्य स्वामित्व विद्युत क्षेत्र का वित्तपोषक, ने 13 अगस्त, 2018 को फ्रैंकफर्ट में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के साथ 200 मिलियन यूरो ऋण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं। यह आरईसी की, भारत-जर्मन विकास सहयोग के तहत क्रेडिट की चौथी लाइन है, जिसका उपयोग आरईसी भारत में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का वित्तपोषण करने में करेगा।

आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डॉ. पी.वी.रमेश ने कहा कि “यह पिछले साल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में हमारे वित्तपोषण से तीन गुना अधिक होने के बाद भारत में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है। यह साझेदारी सतत् विकास की दिशा में दोनों संस्थाओं की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।"

विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव, डॉ. ए.के.वर्मा एवं कौंसुल जनरल ऑफ इंडिया सुश्री प्रतिभा पार्कर की उपस्थिति में आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, डॉ. पी.वी. रमेश और मिस्टर रोलैंड सिल्लर, सदस्य प्रबंधन समिति –यूरोप एवं एशिया, केएफडब्ल्यू ने इस करार पर हस्ताक्षर किए।

पृष्ठ को अंतिम बार अद्यतन किया गया: 10/06/2026 - 02:37 PM
  • आगंतुकों की संख्या :